लखनऊ, फरवरी 23 -- दिन में सब्जी बेचकर रेकी करने और फिर रात में घरों से लाखों के जेवर बटोरने वाले गिरोह के दो लोगों को मड़ियांव पुलिस और क्राइम टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 18 लाख के सोने के आभूषण, एक किलोग्राम चांदी, एक बाइक, दो मोबाइल और आठ हजार रुपये नगद मिले। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मूलरूप से लखीमपुर खीरी के गणरुआ पुरवा निवासी सोनू वर्मा और इटौंजा के सुल्तानपुर गांव निवासी सुंदरलाल है। सोनू वर्तमान में मड़ियांव के अन्ना मार्केट और सुंदर लाल अजीजनगर में रहते थे। दोनों पर चोरी, असलहा रखने और गैंगस्टर के आठ-आठ मुकदमे दर्ज हैं। सात दिसंबर 2025 को प्रीति नगर निवासी सतीश गुप्ता के घर लाखों की चोरी हुई थी। 16 फरवरी को एक और पीड़ित ने घर में चोरी का केस दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.