फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- टूंडला थानान्तर्गत गांव मोहम्मदाबाद में एक सब्जी विक्रेता को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। प्रयांशु पुत्र रामवीर झा निवासी मोहम्दाबाद ने लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि चंदा,पुष्पेन्द्र पुत्रगण बाबूलाल, बाबूलाल व पप्पू का पुत्र उसकी सब्जी की दुकान पर आये और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर उसके पिता व मां प्रवेश देवी आये तो उनके साथ भी लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...