वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, संवाद। राधा कटरा (हुकुलगंज) निवासी 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता जितेंद्र जायसवाल के गले में नुकीला हथियार घोंपकर शुक्रवार को हत्या कर दी गई। शव उनके कमरे में लहूलुहान हाल में पड़ा था। संपत्ति के बंटवारे के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जितेंद्र जायसवाल के परिवार में पत्नी दुर्गा देवी, एक बेटा अंकित, दो बेटियां सोनम और अंकिता हैं। सोनम की शादी चंदौली के सकलडीहा में हुई है। जितेंद्र के तीन भाई हैं। दो मंजिला पुश्तैनी मकान को लेकर भाइयों से विवाद चल रहा है। करीब चार माह पहले दुर्घटना में जितेंद्र जायसवाल का पैर टूट गया था। इसके बाद से वह पुश्तैनी मकान के भूतल स्थित अपने हिस्से में रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य पास ही दूसरे मकान में किराये पर रहते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.