दरभंगा, मार्च 30 -- हनुमाननगर। प्रखंड के शिवदासपुर निवासी नंदकिशोर महतो व ममता देवी के द्वितीय पुत्र रत्नेश कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 486 अंक लाकर जिले में पहला और बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है। रत्नेश डीएन हाई स्कूल, पंचोभ का छात्र है। उसके पिता नंदकिशोर महतो सब्जी बेचकर परिवार चलाते हैं। मां ममता देवी गृहिणी हैं। रत्नेश दो भाइयों में छोटा है। बड़े भाई रवि ने बताया कि रत्नेश रोज आठ से 10 घंटे सेल्फ स्टडी करता था। मेहनत और लगन से उसने यह सफलता हासिल की है। रत्नेश का सपना है कि वह आगे चलकर आईएएस अफसर बने और देश सेवा में योगदान दे। उसके पिता ग्रामीण हाट में सब्जी बेचते हैं। पढ़ाई के बाद रत्नेश भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाता है। रवि ने बताया कि फिलहाल रत्नेश पटना गया हुआ है। उसे बोर्ड ऑफिस से बुलावा आया था। रवि ने कहा कि रत्नेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.