मैनपुरी, फरवरी 20 -- करहल। थाना क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर अपने गांव जा रहे सब्जी विक्रेता को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। गोली उसकी टांग में लगी और वह गिर पड़ा। पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। घटना की तहरीर दी गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना शुक्रवार सुबह की है। थाना क्षेत्र के ग्राम एमनपुर निवासी सब्जी विक्रेता 60 वर्षीय दशरथ सिंह शाक्य अपनी मोपेड बाइक से सब्जी खरीद कर मंडी से गांव वापस जा रहा था। सैफई बाईपास पर वह पहुंचा, तभी एक बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी और उसे निशाना बनाकर तमंचे से गोली चला दी। गोली उसकी टांग में लगी और वह गिर पड़ा। बचाव में उसने शोर मचाया तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकला। जानकारी पाकर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी मौके पर पहुंच...