किशनगंज, जनवरी 11 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता बंगाल सीमा पर स्थित मद्द निषेध चेक नाका पर शुक्रवार देर रात गलगलिया पुलिस और मद्द निषेध प्रभारी के संयुक्त अभियान में सब्जी से लदी एक पिकअप से करीब 930 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब सिक्किम से बिहार के बेगूसराय ले जाई जा रही थी। मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी बेगूसराय जिले के माघिटोला डीह निवासी राजकुमार उर्फ राजू कुमार है। उसने पिकअप भाड़े पर लेकर पहले उसमें शराब लोड की, फिर ऊपर सब्जियां लादकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। लेकिन चौकसी बरत रही गलगलिया पुलिस और चेक नाका प्रभारी ने योजना पर पानी फेर दिया। चालक बिगलु उरांव और सहचालक रामेल राय दोनों बंगाल के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के सतभैया गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वे श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.