बक्सर, मार्च 29 -- बक्सर। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से प्राप्त निर्देश के आलोक में शनिवार को जिला गंगा समिति सहित रुद्रा ग्रुप के सदस्यों ने सत्यदेवगंज सब्जी मार्केट में लोगों के बीच कपड़े का थैला वितरित किया। इस दौरान सब्जी मार्केट में सब्जी खरीद रहे लोगों के बीच नमामि गंगे लिखे कपड़े का थैला बांटा गया। साथ ही उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक भी किया गया। जिला गंगा समिति के डीपीओ शैलेश कुमार राय के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को समूचे शहर में चलाया गया। इसके अलावा शहर के लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.