हरिद्वार, सितम्बर 18 -- हरिद्वार, संवाददाता। सब्जी मंडी परिसर में गुरुवार को मंडी प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मंडी परिसर से 20 अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वाले आढ़तियों को नोटिस जारी अपना अतिक्रमण खुद हटाने की चेतावनी दी गई। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर आगे भी अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी। हरिद्वार मंडी समिति में आढ़तियों ने अपनी दुकानों के आगे फड़, ठेले आदि लगा कर अतिक्रमण किया हुआ है। मंडी में अतिक्रमण की शिकायत डीएम और मंडी प्रशासन से की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासक मंडी समिति कुश्म चौहान के निर्देश पर अतिक्रमण करने वाले आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.