चंदौली, फरवरी 5 -- पीडीडीयू नगर। शहर के नई सट्टी सब्जी मंडी में नाले पर पुल निर्माण के दौरान जाम की समस्या बनी रहने से परेशानी बढ़ गई है। नाला पर पुल निर्माण के दौरान संकरे रास्ते पर वनवे कर देने से वाहन चालक रेंगकर गुजर रहे है। वही दबाव बढ़ जाने पर वाहनों की कतार लग जा रही है। इस क्रम में सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल खुलने और बंद होने के समय हो रहा है। सुबह शाम स्कूली बसों के आवागमन करने से दबाव बढ़ जा रहा है। इससे जाम की समस्या बढ़ जा रही है। दोनों ही समय आफिस ऑवर हो जाता है जिसके कारण,जाम की समस्या और बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...