लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को कथित रूप से उठाने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोहल्ला तीर्थ निवासी कल्पना शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि रविवार को दोपहर करीब 4 बजे उनका पुत्र युगांक शर्मा सब्जी मंडी के निकट मौजूद था, तभी दो लोगों ने उसे घेर लिया और कथित रूप से जबरन ले जाने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए, जिससे युवक को छुड़ाया जा सका। पीड़िता का कहना है कि घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है। आरोप है कि घटना के बाद से विपक्षी लगातार फोन कर गाली-गलौज और धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है। कोतवाली पुलिस से मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.