उरई, जनवरी 6 -- जालौन। बंगरा मार्ग स्थिति थोक सब्जी मंडी के गेट के पास बना गड्ढा परेशानी का सबब बना हुआ है। मटर बेचने आने वाले किसानों को ट्रैक्टर निकालने व व्यापारियों को ट्रक निकालने में दिक्कत हो रही है। सोमवार को मिनी ट्रक के फंस जाने के बाद से इस गड्ढे में मिट्टी भर कर काम चलाया जा रहा है। नवीन गल्ला मंडी के बगल में बनी थोक सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार पर लंबे समय से गड्ढा बना हुआ है। प्रवेश द्वार से अंदर जाते ही बायीं ओर सड़क पर गड्ढा बन गया है। इस समय ग्रामीण क्षेत्र से किसान हरी मटर को लेकर मंडी आ रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में मटर लेकर आ रहे किसान को मटर से भरी ट्रॉली को निकालने में दिक्कत हो रही है। आम रास्ते मे सड़क पर बने गड्ढे के कारण किसानों के साथ व्यापारी भी परेशान है। किसानों की मटर खरीदने के बाद व्यापारी ट्रक के माध्यम से मटर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.