उरई, नवम्बर 30 -- कालपी।मनीगंज बजरिया से स्थानान्तरित सब्जी बाजार प्रशासन के लिए मुसीबत बना है। शनिवार को नगरपालिका में बैठक होने के बाद समस्या हल नहीं हुई। रविवार को सब्जी विक्रेता पुराने स्थान के साथ नये स्थानों पर बैठे रहे। मनीगंज में सब्जी बाजार लगने से सुबह आवागमन बाधित हो रहा था। जिसकी शिकायत विद्यालय संचालकों के साथ अन्य लोगों ने भी की थी। जिसको संज्ञान में लेकर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने उन्हें यहां से हटाकर पुराने रेलवे वाली गली में लगाने का आदेश दिया था लेकिन एकान्त स्थल होने के कारण वहां तक खरीददार नहीं मिल रहे थे और वह बन्दरों के आतंक से भी परेशान थे। शायद इसी से परेशान होकर उनका हौसला जवाब दे गया था और शनिवार को उन्होने पुराने स्थान पर ही दुकाने लगा ली थी लेकिन जब इसकी जानकारी हुई तो मौके पहुंची पुलिस ने उन्हें हटाने का ...