लखनऊ, मार्च 20 -- अंधे की चौकी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार किसान लवकुश मौर्य (35) की मौत हो गई। हादसे के समय वह दुबग्गा सब्जी मंडी हरी धनिया बेचने जा रहा था। काकोरी के पहिया आजमपुर निवासी मनीष मौर्या के मुताबिक चचेरा भाई लवकुश मौर्य (35) गुरुवार सुबह बाइक से हरी धनिया बेचने दुबग्गा सब्जी मंडी जा रहे थे। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से लवकुश उछलकर सड़क पर जा गिकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजवाया। जहां रात में इलाज के दौरान लवकुश ने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी इंद्राणी, मां विद्यावती और बहन रितिका है। पिता बैजनाथ की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर काकोरी के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.