मधुबनी, जनवरी 22 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र में सब्जी बेचने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान लूटपाट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर सलेमपुर निवासी मो. हारुन ने पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मो. हारुन ने बताया है कि घटना के दिन उनके पड़ोसी मो. मुस्ताक, मो. शाकिर और मो. चांद एक राय होकर गली को बंद कर सब्जी बेचने लगे थे। जब उन्होंने गली बंद करने का विरोध किया और गाली-गलौज से मना किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसे और थप्पड़ों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उनका बेटा मोहम्मद इरफान बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उनका भतीजा बचाने आया, तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई, जिससे वह भी गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.