सिमडेगा, फरवरी 6 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर की राजनीति में गर्मी तेज हो गई है। 20 वार्डों वाले नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के लिए कुल 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। जबकि मतदान 23 फरवरी को होगा। शहर का हर गली-मुहल्ला, चौक-चौराहा और बाजार नप के चुनावी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए क्षेत्र भ्रमण, व्यक्तिगत संपर्क में जुटे हुए हैं। इधर नगर परिषद की बनने वाली नई सरकार से आम लोगों के साथ-साथ शहर के सब्जी विक्रेताओं और किसानों की भी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। मार्केट कंपलेक्स एवं सप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने वाले लोगों का कहना है कि खर्च बढ़ने से उनकी कमाई पहले ही प्रभावित है। ऐसे में शहर की सब्जी मंडी...