कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर दक्षिण। गोविंदनगर पुलिस ने शराब के लिए रुपये न देने पर जानलेवा हमला करने के आरोपित गुजैनी आई ब्लॉक निवासी सिद्धार्थ दुबे उर्फ पासा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित को गोविंदनगर बाजार से गिरफ्तार किया। अतिरिक्त गोविंदनगर इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि दामोदर नगर निवासी सब्जी दुकानदार अभिषेक ठाकुर ने आरोपित और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि छह फरवरी को गुजैनी आई ब्लॉक निवासी मामा राहुल से मिलने के लिए उनके घर पहुंचा था। पीछे से आरोपित अपने साथी लवी तिवारी, सिम्पी पांडे, पवन तिवारी और चार अज्ञात साथियों से घर में घुस आया और शराब के लिए रुपये मांगे। इन्कार करने पर आरोपित ने उसे और उसके मामा के साथ मारपीट की। गला दबाया और फिर ईंट से जानलेवा हमला किया। हालांकि वह बच गया। पीड़ित की श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.