रांची, फरवरी 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के शहीद मैदान सब्जी मार्केट के पास बाइक सवार बाइक सवार अपराधियों एक युवक से चेन छीनकर फरार हो गए। घटना रविवार की है। इस संबंध में अभिषेक कुमार ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की दोपहर शहीद मैदान से सब्जी खरीदकर थैला अपनी गाड़ी में रखाकर बाहर निकला। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से सोने की चेन छीनी और तेजी से फरार हो गए। बाइक सवार अपराधी बिरसा चौक की ओर भागे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...