मऊ, दिसम्बर 11 -- दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द निवासी शमसुद्दीन अहमद पुत्र स्व अब्दुल सत्तार ने थाने में मोबाइल गुम होने की तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि बीते चार दिसंबर को गोंठा बाजार सब्जी खरीदने गया था। इसी दौरान मोबाइल कहीं गिर गई। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं नही मिली। थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल गुम होने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, जल्द ही मोबाइल को प्राप्त कर स्वामी को सौंप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...