देवघर, फरवरी 21 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थानांतर्गत पांडेय दुकान के समीप शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 52 वर्षीय अधेड़ किशन मंडल की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव निवासी 52 वर्षीय किशन मंडल के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार किशन शुक्रवार सुबह घर से बाजार के लिए निकले थे। घर में 22 फरवरी को सूर्याहु पूजा को लेकर तैयारियां चल रही थीं। पर्व के मद्देनजर आवश्यक सामान लाने के लिए सब्जी मंडी गए थे। वहां से टमाटर, मिर्ची सहित अन्य हरी सब्जियां खरीदकर स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान पांडेय दुकान के पास श्यामा साउंड के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर म...