रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर के प्रागंण में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डा. वीके त्रिपाठी निदेशक प्रसार चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय प्रौद्यागिक ने की। उन्होंने किसानों से कहा कि कहा कि वे अपनी आय में वृद्धि कृषि विधिकरण के साथ पुष्पोत्पादन और सब्जी उत्पादन कर सकते हैं। इसके साथ ही बागवानी में अन्त फसली खेती के लिए हल्दी, ड्रैगनफ्रूट, रसभरी तथा फूलों में गेंदा ग्लैडिया लगाकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने का सुझाव दिया। सब्जी उत्पादन में रासायनों का प्रयोग न करके उसके स्थान पर जैविक कीटनाशक, जैविक फफूंदी नाशक, जीवामृत, घनजीवामृत समेत अन्य उत्पादन की सलाह दी। इस अवसर पर केन्द्र के अध्यक्ष डॉ केके सिंह केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के प्रगति प्रतिवेदन ...