जहानाबाद, नवम्बर 26 -- करपी। निज संवाददाता सब्जी उत्पादन किसानों के लिए लाभकारी है। प्रखंड क्षेत्र के शहर तेलपा बाजार में प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने उक्त बातें कही। इन्होंने कहा कि वैसे तो किसानों के द्वारा धान, गेहूं, मक्का, चना सहित कई फसलों का उत्पादन किया जाता है। लेकिन किसान मजदूर के द्वारा अगर सब्जी की खेती की जाए तो यह ज्यादा लाभकारी होगा। क्योंकि सब्जी की खेती से किसानों को उसका लाभ प्रतिदिन मिलता है जो किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न करेगा। इन्होंने यूरिया खाद का जिक्र करते हुए कहा कि अधिक यूरिया का उपयोग करने से स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसे में जैविक खाद का प्रयोग किसानों के लिए अधिक फायदेमंद है। इन्होंने भारत सरकार के ...