वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी/जक्खिनी, हिटी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में मंगलवार को अनुसूचित जाति उप योजना (एससीएसपी) के तहत किसान गोष्ठी हुई। इसमें सब्जी की फसलों द्वारा जीविकोपार्जन सुरक्षा एवं उद्यमिता विकास पर चर्चा की गई। सब्जियों के जरिए किसानों की समृद्धि के साथ पोषण सुरक्षा और आजीविका का साधन बनाने पर जोर दिया गया। झारखंड केंद्रीय विवि के कुलाधिपति प्रो. जेपी लाल ने बताया बागवानी में सब्जियां 60 फीसदी से अधिक हिस्सा बनाती हैं, जो पोषण सुरक्षा, प्रति यूनिट अधिक उत्पादन और लाभ के साथ रोजगार सृजन भी करती हैं। आईआईवीआर के कार्यकारी निदेशक डॉ. नागेन्द्र राय ने जलवायु अनुकूल सब्जी प्रजातियों पर जोर देते हुए बताया कि संस्थान ने अल्पदोहित सब्जियों की पोषक तत्वों से भरपूर प्रजातियां विकसित की हैं। सोनभद्र के प्रगतिशील किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.