फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। सब्जियों की बागबानी से लेकर फसल तक कीटों की चपेट में दाने, फल और पत्तियां बर्बाद होती है। रासायनिक दवाओं का छिड़काव तक बेअसर साबित होता है। रात के अंधेरे में अधिक प्रभावशाली कीटो से बचाव के लिए सोलर लाइट ट्रैप से राहत मिलेगी। शासन अनुदान में किसानों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। जिले में सब्जियों की खेती के अलावा मक्का, धान, गेंहू, गन्ना जैसी फसलों में कीटों की परेशानी से किसानों को सामना करना पड़ता है। जिसमें पत्तियों को छलनी करने वाले, फलों दानों और तना तक बर्बाद करते है। रात के अंधेरे में कीटो का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। देखभाल के अभाव में सब्जियां समेत फसल पैदावारी का कुछ फीसदी नष्ट होने से नुकसान तक होता है। इसके बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं और रासायनिक प्रयोग करने पर भी समस्या बनी रहती है। ज...