वाराणसी, दिसम्बर 3 -- जक्खिनी (वाराणसी)। ग्राफ्टिंग तकनीक से सब्जी की खेती के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में मंगलवार से शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण उप्र कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से आयोजित है। जिसमें उत्तर प्रदेश के 11 जिलों से 20 किसान भाग लेंगे। प्रशिक्षण का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने किया। ग्राफ्टिंग तकनीक की महत्ता बताते हुए इसे ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य अन्वेषक डॉ. अनन्त बहादुर, प्रशिक्षक समन्वयक डॉ. गोविन्द पाल, शोध अध्येता अनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...