भागलपुर, मार्च 12 -- सबौर एनएच 80 सड़क पर मंगलवार को हाई स्कूल चौक से लेकर फरका तक दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। दोनों तरफ से भारी वाहनों के दबाव के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती थी। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी। हालांकि जाम हटाने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को लेकर और सबौर मुस्लिम टोला के समीप सड़क पर निर्माण कार्य को लेकर आवागमन में भारी वाहनों को परेशानी हो रही थी। जिसके कारण जाम लग रहा था। इधर, बाईपास-लोदीपुर सड़क मार्ग पर आम दिनों की तरह समान्य स्थिति में भारी वाहनों का आवागमन हो रहा था। सबौर पुलिस ने कहा कि रुक-रुक कर जाम नहीं लगे इसको लेकर वाहनों को निकाला जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.