भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन के डीआरएम को पत्र लिखकर भागलपुर के सबौर रेलवे स्टेशन पर जनहित में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सबौर के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित आम जनता का आवागमन होता है। अध्यक्ष ने पत्र में कहा कि सबौर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन रेलवे ओवरब्रिज के अभाव में लोगों को काफी दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार लोगों को आवागमन के लिए मजबूरन रेलवे पटरी पार करना पड़ता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अध्यक्ष ने जनहित और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सबौर रेलवे स्टेशन पर...