भागलपुर, फरवरी 1 -- सबौर संवाददाता। सबौर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के कारण अधिकतर जगहों पर धान की फसल नष्ट हो जाने के कारण धान खरीदारी का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। सबौर को मिले धान खरीदारी लक्ष्य 5000 क्विंटल का था लेकिन 2000 क्विंटल की ही धान की खरीदारी हो सकी है। सबौर प्रखंड क्षेत्र में सबौर नगर पंचायत सहित 13 पैक्स हैं। कुछ पंचायतों में धान की खेती नहीं होती है। बाकी पंचायतों में धान की फसल बाढ़ के कारण नष्ट हो गई। वहीं चार से अधिक पैक्स में चुनाव की तैयारी चल रही है। इसको लेकर भी धान की खरीदारी नहीं के बराबर हो रही है। बैजलपुर निवासी किसान सह जन पंसस प्रेम कुमार प्रेमी उर्फ संतोष और परघड़ी निवासी महेश्वरी मंडल ने कहा कि बाढ़ के कारण फसल नष्ट हो गया उपज ना के बराबर हुआ। किसानों को फसल नुकसान का भी मुआवजा मिले। बीसीओ विकास कुमार ने कहा...