भागलपुर, दिसम्बर 5 -- सबौर संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी में दबंगों ने महादलित के घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। इसको लेकर महादलित पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सबौर थाना में आवेदन दिया है। जहां चार से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। इस संबंध में सबौर थाना प्रभारी अध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि आवेदन दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...