भागलपुर, फरवरी 21 -- सबौर संवाददाता। थाना क्षेत्र के सबौर नगर पंचायत स्थित बडी हाट एटीएम के समीप शुक्रवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। वहां पर रखे सामान भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि सरसों तेल मिलावटी और कम मात्रा में बेचने की बात पर पास के ही एक फर्नीचर दुकानदार और किराना स्टोर संचालक में बहस हुई जो मारपीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और सामान को उठाकर थाना लाई। इस संबंध में सबौर प्रभारी थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि मारपीट को लेकर पुलिस गई थी। मामले की जांच कर जा रही है। आवेदन देने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...