भागलपुर, सितम्बर 3 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में गंगा के जलस्तर में धीमी वृद्धि के साथ पानी घुसने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार को कई नए इलाकों में पानी घुस गया लेकिन स्थिति वर्तमान समय में सामान्य बताई जा रही है। फरका पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल ने कहा कि फरका घोषपुर इंग्लिश इलाकों में पिछले बार आए गंगा के बाढ़ का पानी उतर गया था, अब धीरे-धीरे पूरी तरह फैल गया है। इधर, शंकरपुर अठगामा सहित राजपुर चंदेरी बहियार के अलावा अन्य जगहों पर पानी पूरी तरह फैला हुआ है। सबौर एनएच 80 सड़क के किनारे पानी दोनों तरफ फैला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...