भागलपुर, जनवरी 10 -- सबौर संवाददाता। खानकित्ता पंचायत में स्वच्छता को लेकर स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता खानकित्ता पंचायत के मुखिया सुनील कुमार चौधरी ने की। इसमें घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग जमा करने खुले में शौच नहीं करने आदि के प्रति जागरूक करने पर विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...