पटना, फरवरी 15 -- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सबीह महमूद ने रविवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सदाकत आश्रम में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और एआईसीसी सचिव शाहनवाज ने उन्हें सदस्यता दिलाई। उनके साथ गया के सनउल्लाह खान, विस्फी के मिस्बाहुल होदा और केवटी के अब्दुल वाकी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता भाजपा-जदयू सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। कार्यक्रम में राजेश राठौड़, हसीब अनवर, राशिद फाकरी, मुदस्सिर शम्स, अजय राम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...