अलीगढ़, अगस्त 28 -- अलीगढ़। एएमयू में 12वीं की छात्रा सबीरा हरीस ने कजाकिस्तान में मंगलवार को आयोजित 16वें एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। अपनी बेहतरीन कौशल और दृढ़ संकल्प के साथ सबीरा ने व्यक्तिगत और टीम दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते हैं। अंतिम मुकाबले में सबीरा ने छठवें स्थान से शुरूआत करते हुए 105 अंक हासिल किए, फिर लगातार मेहनत और लगन से शीर्ष स्थान हासिल कर सभी को चैंका दिया। उन्होंने भारत की अड्या कटियाल को पराजित किया, जो 113 अंकों के साथ टूर्नामेंट की अग्रणी और फेवरेट थीं। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. नइमा खातून ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे छात्र खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि सबीरा आगे भी विश्वविद्यालय और देश के लिए कई उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.