धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धनबाद रेलवे स्टेशन रोड निवासी सज्जादा नशीन अब्दुल वाजिद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्टेशन रोड स्थित मजार पर अपना दावा किया है। कहा कि उनके दादा सूफी संत हज़रत जलाल शाह सबिली की कब्र यहां पर मौजूद है। कहा कि सबिली मस्जिद एवं मजार शरीफ की जमीन का पूरा एरिया 31 डेसिमिल में हैं और उसके मालिक वे स्वयं हैं। मालिकाना हक से संबंधित सारे कागज़ात उन्हीं के नाम से हैं। उन्होंने बताया कि यह संपत्ति उनकी है लेकिन इस पर वक्फ बोर्ड का रजिस्ट्रेशन है। इसकी दानपेटी में आने वाली राशि कल्याण विभाग में जाता है। कुछ लोगों ने इस संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा जमा कर रखा है। अब्दुल वाजिद खान ने कहा की यह लोग नगर निगम और वक्फ बोर्ड की अनुमति एवं रेलवे के एनओसी के बगैर तथा हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए गैरकानूनी ढं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.