लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में चिन्मय मिशन लखनऊ की ओर से मानस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां नासिक केन्द्र के आचार्य स्वामी अद्वैतानन्द ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ श्रीरामचरित नाम महिमा ज्ञान यज्ञ किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि लेटे हनुमान जी मंदिर के मुख्य सेवादार डॉ. विवेक तांगड़ी रहे। ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य ने बताया कि यह यज्ञ 27 अप्रैल तक चलेगा। ज्ञान यज्ञ के पहले दिन स्वामी अद्वैतानन्द ने कहा कि प्रभु श्रीराम का नाम सबसे सरल, सहज व सर्वप्रिय साधना है। अन्य सभी तरह की साधनाओं में कई विधि निषेधों से परे, सर्वलोक कल्याणकारी, सर्वसुलभ और सर्वकालिक सरलतम साधना है। लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने भी श्री राम का बखान किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.