गोरखपुर, जुलाई 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद रवि किशन ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। सांसद ने कहा कि यह न सिर्फ एक रिकॉर्ड है, बल्कि उत्तर प्रदेश के जनमानस में विश्वास, कानून-व्यवस्था की बहाली, पारदर्शिता, विकास और राष्ट्रवादी सोच के प्रति जनसमर्थन का प्रमाण भी है। सांसद ने कहा कि सबसे लंबे कार्यकाल का मुख्यमंत्री बनना सिर्फ राजनीतिक उपलब्धि नहीं है। यह जनसेवा, सुशासन और कर्मठता की ऐतिहासिक यात्रा है। सांसद ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, अब उत्तर प्रदेश को सबसे स्थिर और निर्णायक नेतृत्व देने वाले मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का नाम दर्ज हो चुका है। इसी क्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.