फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 27 -- फर्रुखाबाद। स्टेडियम में तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेशचंद पाल ने 50 मीटर दौड़ में हरी झंडी दिखाकर किया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लाखन सिंह प्रथम, लवकुश द्वितीय और अमीर चंद तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आराध्या कश्यप प्रथम, आराध्या दूसरे और रुखसार तीसरे स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में प्रबल प्रथम, कुश दूसरे और रजत तीसरे स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में निराली दीक्षित प्रथम, महक दूसरे और रीतिका तीसरे स्थान पर रही। सुलेख प्रतियोगिता में रेनू प्रथम, श्रेया दूसरे और र...