नई दिल्ली, जनवरी 28 -- इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 123.50 के औसत से 247 रन बटोरे। उनके बल्ले से एक शकतीय जबकि दो अर्धशतकीय पारियां निकलीं। रूट ने मंगलवार को कोलंबो में खेले गए आखिरी वनडे में 108 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। इंग्लैंड ने 357/3 का विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका को 53 रनों से रौंदकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। रूट प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। यह उनके करियर का 12वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड है। वह अभी तक 384 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।रूट ने खतरे में डाला अश्विन का रिकॉर्ड 35 वर्षीय रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच...