सासाराम, फरवरी 20 -- बिक्रमगंज। अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार के माध्यम से आमलोगों की समस्याएं सुनी गयी। इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र में भूमि विवाद से संबंधित नौ, राशन कार्ड से संबंधित 54 व अन्य चार मामले लेकर फरियादी पहुंचे थे। सभी आवेदनों को शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। कहा कि निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...