घाटशिला, फरवरी 16 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित सबर बस्ती निवासी पार्वती सबर (16) नामक छात्रा विगत 14 फरवरी सुबह पांच बजे से लापता है। पार्वती सबर की मां जयसिन सबर ने रविवार को चाकुलिया थाना में इसकी लिखित सूचना दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार पार्वती सबर 14 फरवरी को सुबह पांच बजे अपने घर से निकली थी। उसके बाद से वह घर नहीं आई हैं। तमाम सगे संबंधियों के यहां उसकी खोजबीन की गई। परंतु अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। उसके लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...