जहानाबाद, जनवरी 3 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के सबरखन गांव से शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति का डिजायर कार चोरों ने चुरा ले भागा। इस संदर्भ में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के निवासी विनोद चौधरी का बताना है कि वह सबरखन गांव में अपने संबंधी के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने को लेकर अपनी डिजायर कार से आया था। गाड़ी को बाहर लगाकर वह पार्टी में शामिल होने गया जब सुबह नींद खुली तो उनकी कार गायब थी। इस संदर्भ में पीड़ित के द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने को लेकर घोसी थाना के पुलिस को आवेदन दिया गया है। घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस पीड़ित की शिकायत के आलोक में तत्काल मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...