प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 16 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड निवासी अशरफ की 30 वर्षीय पत्नी अफसाना की मंगलवार देर शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अफसाना घर के पास ही शाम को सबमर्सिबल पंप चलाने गई थी। तभी करंट की चपेट में आ गई। उसका देवर अकरम उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...