धनबाद, फरवरी 7 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के महेशपुर कोलियरी क्षेत्र में पेयजल के लिए लगाए गए सबमर्सिबल पंप की मोटर जलने से पानी के लिए हाहाकार मचा है। महेशपुर कोलियरी के राजधानी क्वार्टर, न्यू क्वार्टर समेत आसपास के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सबमर्सिबल पंप लगाने की मांग को लेकर कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद ग्रामीण अविलंब सबमर्सिबल पंप लगाने की मांग कर रहे थे। बता दें कि महेशपुर कोलियरी अंतर्गत राजधानी क्वार्टर स्थित पंप हाउस की मोटर विगत तीन सप्ताह से खराब होने के कारण आसपास के बीसीसीएल क्वार्टर सहित 9 सीम, राजधानी क्वार्टर, 90 यूनिट श्रमिक आवास, मधुबन थाना, कोलियरी अस्पताल, महेशपुर बस्ती और न्यू क्वार्टर आदि क्षेत्रों की 5 हजार से अधिक की आबादी के लिए जलापूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.