बेगुसराय, जनवरी 9 -- साहेबपुरकमाल। इलाके के जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के कारण श्रीकृष्ण सेतु के रेल एलाइनमेंट मार्ग स्थित सबदलपुर रेलवे जंक्शन इलाके के लोगों के लिए नाकारा साबित हो रहा है। जंक्शन बनने के वर्षों बाद भी इससे क्षेत्र के लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। सबदलपुर जंक्शन बनने के बाद भी उक्त जक्शन व आसपास के करीब पांच पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के हजारों की आबादी को अब भी लंबी दूरी की यात्रा के लिए आज भी बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, जमालपुर जाना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ रहा है। यहां आज तक डीएमयू सवारी गाड़ी छोड़कर महज एक लंबी दूरी की रेलगाड़ी ठहरती है। उसमें सहरसा से गया जाने वाली एकमात्र ट्रेन शामिल है। इससे जंक्शन के आसपास गां...