दरभंगा, फरवरी 6 -- दरभंगा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक और नई सेवा 'सबडर्मल इंप्लांट' को लेकर डीएमसीएच में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। अध्यक्षता स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा महासेठ ने की। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में डॉ. रेणु प्रभा, सहायक प्राध्यापक की ओर से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला स्वास्थ्य समिति, दरभंगा एवं सहयोगी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में दरभंगा मेडिकल कॉलेज से आठ चिकित्सक तथा उप मंडलीय अस्पताल बेनीपुर से चार चिकित्सक भाग ले रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवाओं में आधुनिक और दीर्घकालिक गर्भनिरोधक विधि को बढ़ावा देना है। प्रतीक्षक ने बताया कि सबडर्मल इंप्लांट एक अत्याधुनिक गर्भनिरोधक साधन है, जिसे म...