आगरा, सितम्बर 17 -- प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक कासगंज में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। इसमें वही बालिकाएं प्रतिभाग कर सकती हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो और उनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक न हो। इच्छुक बालिकाएं अपने कागजातों के साथ 18 सितंबर को सुबह 11 बजे एकलव्य स्टेडियम में उपस्थित होकर कबड्डी कोच विजयलक्ष्मी सिंह से संपर्क करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...