आगरा, दिसम्बर 7 -- प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 19 से 21 दिसंबर तक प्रयागराज में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जनपदीय ट्रायल 15 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से व मंडलीय ट्रायल 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी की आयु 14 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र, स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सीएमओ द्वारा जारी आयु एवं चिकित्सीय प्रमाणपत्र लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए जिम्नास्टिक कोच राजेश यादव से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.