बदायूं, मार्च 22 -- हरि बोल सेवा समिति के द्वारा शुक्रवार को सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में उझानी रोड पर बाला जी मंदिर पर बाइक सवारों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। कहा, लगातार हो रहे हादसों से मन व्यथित है, इसलिये यह प्रण लिया जब तक हर बाइक सवार को हेलमेट नहीं मिल जाता वे इसी प्रकार अभियान चलाते रहेंगे। हेलमेट मिलने के बाद उसे लगायें, जान कीमती है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा की हरि बोल सेवा समिति ने यह संकल्प लिया है की आने वाले समय में जनपद का बाइक चलाने वाला प्रत्येक व्यक्ति सिर पर हेलमेट लगाकर अपनी बाइक चलाए। इसके लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ-साथ उन्होंने हेलमेट वितरण करते हुए बाइक सवार युवाओं का आवाहन किया कि सभी लोग बिना हेलमेट के बाइक पर न चले। हेलमेट वितरण के दौरान बाइक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.