जौनपुर, फरवरी 14 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नवभारत के निर्माण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार विषयक संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को रज्जू भईया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि सबको जोड़कर चलेंगे तभी श्रेष्ठ बनेंगे। इसी विचारधारा से आज हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय में यह धारणा समाहित रही। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन संघर्ष से आज के युवा प्रेरणा लें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी के संयोजक एवं शोध पीठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.