गिरडीह, फरवरी 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम के वार्ड नंबर 15 से वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी पूजा कुमारी का चुनावी प्रचार तेज है। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी पूजा अपने साथ महिला समर्थकों को लेकर घर-घर जाकर लोगों से मिल रही है और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। इस दौरान अपने से बड़ों का पैर छुकर आशीर्वाद भी ले रही है। वहीं दुसरे तरफ वार्ड के अंदर अलग-अलग मोहल्ले में पूजा का चुनाव कार्यालय भी खुल चुका है। चुनाव कार्यालय में दिनभर समर्थकों की भीड़ जुट रही है। पूजा का कहना है कि उसका व्यवहार उसकी पहचान है। वह सबको इज्जत और सबको सम्मान देती है। किसी का कोई काम नहीं वह रूकने नहीं देगी। उनका कहना है कि उसके पति मिथुन चंद्रवंशी उर्फ नुनु हमेशा बढ़ चढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैं। लोगों के सुख दु:ख में...